Big breaking :-सरकार के इस फैसले से कर्मचारी गदगद, कर्मचारी सयुक्त परिषद ने सीएम को कहा Thank you - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सरकार के इस फैसले से कर्मचारी गदगद, कर्मचारी सयुक्त परिषद ने सीएम को कहा Thank you

आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि परिषद द्वारा आज माननीय मंत्रिमंडल की बैठक मे पदोन्नति मे शिथिलीकरण को मंजूर किए जाने  मुख्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

 

पांडे ने बताया की मंगलवार को ही परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न कर्मचारी समस्याओं के संबंध में माननीय मुख्य मंत्री जी से सचिवालय मे मिला था। परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने मा0 मुख्यमंत्री जी से प्रदेश के कार्मिकों को केन्द्रीय कर्मियों की भॉति महंगाई भत्ते की 04 प्रतिशत लम्बित किस्त अनुमन्य किये जाने की मांग की थी। साथ ही प्रतिनिधि मण्डल ने पदोन्नति में शिथिलिकरण की व्यवस्था अनुमन्य किये जाने हेतु तत्काल निर्णय लिये जाने की भी मांग की थी।

 

 

 

परिषद के प्रतिनिधि मण्डल को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आश्वस्त किया गया कि एक-दो दिन के अन्तर्गत उनके द्वारा महंगाई भत्ते की किस्त का अनुमोदन कर दिया जायेगा। साथ ही मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि मा0 मंत्रीमण्डल की आगामी बैठक में पदोन्नति में शिथिलिकरण को व्यवस्था लागू किये जाने का निर्णय लिया जायेगा।

 

आज माननीय मुख्य मन्त्री जी द्वारा अपना एक आश्वासन पूर्ण कर दिया गया।
परिषद को उम्मीद है कि इसी प्रकार शीघ्र ही मंहगाई भते को अनुमन्य कर माननीय मुख्य मंत्री जी दूसरा आश्वासन भी पूर्ण किया जाएगा।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top