Big breaking :-धामी सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, 1 मार्च में लागू होगा - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-धामी सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, 1 मार्च में लागू होगा

संविदा और आउटसोर्सकर्मियों को एक मार्च से मिलेगा महंगाई भत्ता, चार प्रतिशत है बढ़ासंविदा, आउटसोर्स व विशेष श्रेणी के मैदानी मार्ग श्रेणी के चालकों को एक मार्च से 3.12 रुपये के बजाए 3.21 रुपये प्रति किलोमीटर भत्ता मिलेगा।रोडवेज के संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालकों, परिचालकों को चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक मार्च से मिलेगा। 16 मार्च को इसका आदेश परिवहन निगम ने किया था, जिसके तहत कार्रवाई शुरू हो गई है।

 

 

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, संविदा, आउटसोर्स व विशेष श्रेणी के मैदानी मार्ग श्रेणी के चालकों को एक मार्च से 3.12 रुपये के बजाए 3.21 रुपये प्रति किलोमीटर, परिचालकों को 2.64 रुपये के बजाए 2.71 रुपये प्रति किमी,

 

 

 

पर्वतीय मार्ग के चालकों को 3.65 रुपये के बजाए 3.75 रुपये और परिचालकों को 3.10 रुपये के बजाए 3.19 रुपये प्रति किमी महंगाई भत्ता मिलेगा। इसका आदेश निगम ने आचार संहिता लागू होने से पहले 16 मार्च को जारी कर दिया था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top