Big breaking :-ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः विकासनगर लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः विकासनगर लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।

 

*ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः विकासनगर लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।*

*मौके पर निस्तारण की मिसालः 27 में से 11 शिकायतें का ऑन द स्पॉट समाधान।*

*मा. मुख्यमंत्री का विज़न, जनता का विश्वास, सुशासन की मजबूत नींव-विधायक*

*देहरादून
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत सोमवार को विकास नगर ब्लॉक के न्याय पंचायत लांघा में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया और विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 639 लोगों को लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख नारायाण ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

शिविर में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी के समक्ष 27 शिकायतें प्रस्तुत की, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी ने विभागों से संबंधित शिकायतों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आम जनता को सभी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं।

मा० विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से शासन को गाँव-गाँव तक पहुँचाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक में 65, होम्योपैथिक में 91 और आयुर्वेदिक में 63 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की। पशुपालन विभाग ने 24 पशुपालकों को पशु दवाएं उपलब्ध कराई। राजस्व विभाग ने 14 प्रमाण पत्र जारी किए। रीप परियोजना 25, डेयरी 36, कृषि विभाग ने 22, उद्यान विभाग ने 12 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने 12 पात्र लोगों को पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग ने 28 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी करवाई। इसके अतिरिक्त बाल विकास 22, पंचायती राज विभाग ने 09 मामलों का निस्तारण किया। श्रम विभाग ने 15 श्रमिक पंजीकरण योजना के तहत लाभान्वित किया गया। बाल विकास, एनआरएलएम, श्रम, मत्स्य, विद्युत, पेयजल निगम, शिक्षा, रीप, डेयरी और ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से भी कई लाभार्थियों को लाभ पहुँचाया गया। सेवायोजन विभाग ने 25 छात्रों को करियर काउंसलिंग दी।

शिविर में विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख नारायण ठाकुर, ज्येष्ठ उप प्रमुख अन्य जन प्रतिनिधियों सहित तहसीलदार विवेक राजौरी, खंड विकास अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विभिन्न न्याय पंचायतों के ग्राम प्रधान, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top