हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में गोपेश्वर के व्यक्ति की मौत, पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
हरियाणा पुलिस के पांच व्यक्ति मेरे पिता को जबरदस्ती अपने साथ ले गए और बेस अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़ दिया। उनकी जेब में 25 हजार रुपये थे, वे भी निकाल दिए गए हैं।
हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में गोपेश्वर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में गोपेश्वर कोतवाली पुलिस ने मृतक की बेटी की तहरीर के आधार पर अज्ञात पांच व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या, अपहरण, डकैती और गाली-गलौच के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से भी भेंट की
मृतका की बेटी सिंद्रवाणी, गौचर गांव निवासी आशा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार को हरियाणा पुलिस के पांच व्यक्ति मेरे पिता को जबरदस्ती अपने साथ ले गए और बेस अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़ दिया। उनकी जेब में 25 हजार रुपये थे, वे भी निकाल दिए गए हैं। घर में लूटपाट और गाली गलौच भी की गई। थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि आशा देवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, अपहरण, डकैती और गाली गलौच का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एसपी से मुलाकात कर मामले में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण स्थानीय लोगों के साथ एसपी सुरजीत सिंह पंवार से मिले। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पंकज पुरोहित, अशोक बिष्ट, धीरज राणा, महेंद्र नेगी, धीरेंद्र फरस्वाण आदि मौजूद रहे
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





