Big breaking :-गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, वेंटिलेटर पर नवजात, परिजनों का हंगामा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, वेंटिलेटर पर नवजात, परिजनों का हंगामा

गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, वेंटिलेटर पर नवजात, परिजनों का हंगामा

गोपेश्वर के जिला अस्पताल में एक महिला को प्रसव के लिए लाया गया, लेकिन इस दौरान महिला की जान चली गई।

गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि नवजात को वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोग अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने इसे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बताकर हंगामा शुरू कर दिया।

 

बता दें कि बछेर गांव की मीना देवी (30) पत्नी प्रदीप सिंह को शनिवार को प्रसव पीड़ा के दौरान जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकाें ने रात को ही प्रसव की तैयारियां शुरू कर दी थी। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे मीना देवी का प्रसव के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उसे दौरे पड़ने लगे। बीपी कंट्रोल नहीं हो पा रहा था।

 

प्रसव होने के करीब आधा घंटे बाद मीना देवी की मौत हो गई थी। उसे बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता और डीएसपी अमित सैनी ने लोगों को मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top