Big breaking :-अच्छी खबर…आज नौ मार्च से टनकपुर से देहरादून के बीच चलेगी नई ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अच्छी खबर…आज नौ मार्च से टनकपुर से देहरादून के बीच चलेगी नई ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल

अच्छी खबर…आज नौ मार्च से टनकपुर से देहरादून के बीच चलेगी नई ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल

।टनकपुर से देहरादून के लिए रेलवे नौ मार्च से नई ट्रेन चलाने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। ट्रेन के संचालन से कई बड़े शहरों के यात्रियों को फायदा होगा। शनिवार को उत्तराखंड के टनकपुर रेलवे स्टेशन से शाम 7:40 बजे शुभारंभ किया जाएगा

 

 

 

।उसके बाद यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:35 तक देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। देहरादून स्टेशन से टनकपुर के लिए रविवार दोपहर 15:15 बजे ट्रेन को रवाना होगी।

 

 

ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।टनकपुर एक्सप्रेस के संचालन से टनकपुर और देहरादून सहित बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदोसी, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया, ट्रेन संचालन के संबंध में पत्र मिल चुका है। शनिवार को टनकपुर से ट्रेन का शुभारंभ होगा, जो रविवार सुबह यहां पहुंच जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top