Big breaking :-अच्छी खबर…परिवहन निगम के संविदा और आउटसोर्स चालकों का महंगाई भत्ता बढ़ा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अच्छी खबर…परिवहन निगम के संविदा और आउटसोर्स चालकों का महंगाई भत्ता बढ़ा

अच्छी खबर…परिवहन निगम के संविदा और आउटसोर्स चालकों का महंगाई भत्ता बढ़ा

निगम निदेशक मंडल की 22वीं बोर्ड बैठक में नियमित कार्मिकों के अनुपात में संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।

उत्तराखंड परिवहन निगम ने संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी के चालकों, परिचालकों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई दरें एक मई से लागू मानी जाएंगी।

परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक आनंद सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निगम निदेशक मंडल की 22वीं बोर्ड बैठक में नियमित कार्मिकों के अनुपात में संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। नियमित कार्मिकों के महंगाई भत्ते में 20 मई को चार प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। इसी हिसाब से विशेष श्रेणी, संविदा, आउटसोर्स चालक-परिचालकों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाया गया है।

किसके महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी
पहले प्रति किमी अब
चालक मैदानी 3.21 3.30
परिचालक मैदानी 2.71 2.79
चालक पर्वतीय 3.75 3.85
परिचालक पर्वतीय 3.19 3.27

यूनियन ने जताया सचिव, एमडी का आभार
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने महंगाई भत्ता बढ़ाने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि आठ जुलाई को सचिव परिवहन की अध्यक्षता में हुई वार्ता में परिचालकों के मानदेय में आठ पैसे और चालकों के मानदेय में नौ पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी हो गई है। इससे सभी को 500 से 1200 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय में बढ़ोतरी हो जाएगी। उन्होंने सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, प्रबंध निदेशक रीना जोशी, वित्त नियंत्रक आनंद सिंह का आभार जताया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top