UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-युवाओं के लिए अच्छी खबर, राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कई विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं।

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का रोस्टर तय होने के बाद आयोग ने कैलेंडर जारी किया है। आयोग इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक ये भर्ती परीक्षाएं कराएगा।

 

 

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी। बताया, ये सभी परीक्षा तिथियां संभावित हैं। इनमें परिवर्तन भी हो सकता है।

भर्ती का नाम
पदों की संख्या
प्रस्तावित परीक्षा तिथि
हवलदार प्रशिक्षक
24
21 अक्तूबर
कर्मशाला अनुदेशक
370
25 नवंबर
वैयक्तिक सहायक
257
आठ दिसंबर
वाहन चालक
34
18 दिसंबर
संस्कृति विभाग प्रवक्ता
18
29 दिसंबर
कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, राजस्व सहायक
1150
19 जनवरी 2025
पुलिस कांस्टेबल
2000
एक फरवरी 2025 से शारीरिक दक्षता, 15 जून को लिखित परीक्षा
प्राथमिक शिक्षक
21
23 फरवरी 2025
सहायक विकास अधिकारी वर्ग-टू
38
नौ मार्च 2025
लाइब्रेरी साइंस
06
23 मार्च 2025
वन दरोगा भर्ती
200
20 अप्रैल 2025
स्नातक अर्हता के पद
30
25 मई 2025
सहायक लेखाकार
26
06 जुलाई 2025
फॉरेस्ट गार्ड
600
03 अगस्त 2025
वाहन चालक
21
24 अगस्त 2025
विशेष तकनीकी पद
60
01-10 सितंबर 2025

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top