Big breaking:-गौरीशंकर पार्किंग की झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला अंदर सो रहा तीन साल का मासूम, भाई हायर सेंटर रेफर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking:-गौरीशंकर पार्किंग की झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला अंदर सो रहा तीन साल का मासूम, भाई हायर सेंटर रेफर

Haridwar: गौरीशंकर पार्किंग की झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला अंदर सो रहा तीन साल का मासूम, भाई हायर सेंटर रेफर

परिवार झोपड़ी के बाहर सो रहा था। वहीं, दो बच्चे झोपड़ी में थे। देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई। इस दौरान तीन साल के बच्चे की मौत हो गई।

हरिद्वार में देर रात बड़ा हादसा हो गया। गौरीशंकर पार्किंग में बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे एक तीन साल के मासूम की जिंदा जलने से मौत हो गई। बच्चे का भाई गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत 30 फीसदी तक झुलसने के कारण चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब दस बजे की है। झोपड़ी में रहने वाले विमल साहू (34)निवासी पाडलीगंज, थाना दुल्हन बाजार, पटना, बिहार अपनी पत्नी सुनीता (30 वर्ष) और बेटियों नंदिनी (9 वर्ष) व मुस्कान (6 वर्ष) के साथ झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। उनके दोनों बेटे कृष्णा और मुन्ना झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। इस दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान कृष्णा(3) की जलने से मौत हो गई। वहीं, मुन्ना(4) बुरी तरह से झुलस गया।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण झोपड़ी के भीतर जलाई गई मोमबत्ती बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। फोरेंसिक टीम आग लगने के सही कारणों की गहनता से जांच कर रही है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top