Big breaking :-कांवड़ियों को परोस दिया लहसून-प्याज का खाना, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने ढाबा स्वामी और कारीगर लिए हिरासत में - News Height
HARIDWAR NEWS

Big breaking :-कांवड़ियों को परोस दिया लहसून-प्याज का खाना, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने ढाबा स्वामी और कारीगर लिए हिरासत में

कांवड़ियों को परोस दिया लहसून-प्याज का खाना, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने ढाबा स्वामी और कारीगर लिए हिरासत में

हरिद्वार। दिल्ली-हरिद्वार बाईपास पर एक ढाबा स्वामी ने कांवड़

यात्रियों को लहसून-प्याज का खाना परोस दिया। इस बात को लेकर कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। कुर्सियां तोड़फोड़ कर दी और मेज को उलट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने ढाबा स्वामी एवं कारीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

बुधवार की सुबह मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास पर कुछ कांवड़ यात्री एक ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनको बिना लहसून प्याज का खाना चाहिए। इसके बावजूद ढाबा स्वामी एवं उसके कारीगर ने कांवड़ यात्रियों को लहसून प्याज युक्त भोजन परोस दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ढाबे पर रखी कुर्सी मेज को पलट दिया और जमकर हंगामा किया।

 

 

 

 

इसी बीच ढाबा स्वामी ने भी अपने गांव से कुछ लोगों को बुला लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया। कांवड़ यात्रियों ने बताया कि उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है।

 

 

 

इसके बाद पुलिस ने ढाबा स्वामी गुलशेर निवासी ग्राम थिथौला, कारीगर राहुल, मुकेश रावत और अन्य कारीगरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कांवड़ यात्रियों को समझा बुझाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top