Big breaking :-देहरादून रायपुर गोलीकांड में अब गैंगस्टर की प्रेमिका की एंट्री, आरोपी हुई फरार घर से असलहा कारतूस बरामद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून रायपुर गोलीकांड में अब गैंगस्टर की प्रेमिका की एंट्री, आरोपी हुई फरार घर से असलहा कारतूस बरामद

 

*रायपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड की घटना के मुख्य अभियुक्त रामवीर के PCR (पुलिस कस्टडी रिमाण्ड) के दौरान पुलिस ने जुटाए साक्ष्य*

*पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर पटेलनगर स्थित उसकी प्रेमिका के घर से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की देसी पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस हुए बरामद*

 

 

*अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद पिस्टल व कारतूस को अपनी प्रेमिका के घर मे दिया था छुपा*

*अभियुक्त को आश्रय देने पर उसकी प्रेमिका को पुलिस ने किया वांछित*

 

 

रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रामवीर का पुलिस द्वारा आज दिनांक 22/06/2024 का एक दिन का PCR (पुलिस कस्टडी रिमांड) लिया गया था। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर उसकी निशानदेही पर अभियुक्त की प्रेमिका शालू भारद्वाज के THDC कॉलोनी पटेलनगर स्थित किराये के घर से अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त किया गया 32 बोर की देसी पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

 

 

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया था की घटना के बाद वह, मनीष तथा योगेश के साथ अपनी प्रेमिका के घर पर गया था, जहां उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस को वहाँ छुपा दिया तथा अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। अभियुक्त की प्रेमिका शालू भारद्वाज पूर्व गैंगस्टर यतेंद्र चौधरी की पत्नी है, जो वर्तमान में फरार चल रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को आश्रय देने पर शालू भारद्वाज को घटना में वांछित किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top