Big breaking :-पहाड़ों में पाला तो मैदान में शीतलहर बढ़ा रही ठंड, दून में साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पहाड़ों में पाला तो मैदान में शीतलहर बढ़ा रही ठंड, दून में साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल

पहाड़ों में पाला तो मैदान में शीतलहर बढ़ा रही ठंड, दून में साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल

मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छा सकता है।

उत्तराखंड में भले बारिश-बर्फबारी न हो रही हो लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानों में शीतलहर सूखी ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

हालांकि देहरादून समेत छह जिलों में कोहरा छाए रहने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छा सकता है।

वाले दिनों की बात करें तो 16 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 17 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के भी आसार हैं

दून में साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल
मौसम विभाग की ओर से पाला और अधिक ठंड की चेतावनी को देखते हुए डीएम सविन बंसल ने स्कूलों के समय को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कक्षा एक से 12 तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 31 जनवरी तक साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top