Big breaking :-नए साल से पहले धामी सरकार ने दिया इन कर्मचारियों को DA की सौगात देखिए आदेश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नए साल से पहले धामी सरकार ने दिया इन कर्मचारियों को DA की सौगात देखिए आदेश

 

राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों के कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ाया*

*-पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा लाभ*

राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों के प्रशासनिक विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।

 

सचिव विनय शंकर पाण्डेय की ओर से जारी आदेशों का लाभ पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2022 एवं 1 जनवरी 2023 से मिलेगा।
सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया गया है।

 

 

पांचवां एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 212 प्रतिशत से 221 प्रतिशत एवं 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत क्रमशः किया गया है।
साथ ही छठवां वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, उनका भत्ता 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top