Big breaking :-दिल्ली से उत्तराखंड के रास्ते में देना होगा एक और टैक्स, पौड़ी हाईवे पर इस जगह शुरू हो रहा टोल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दिल्ली से उत्तराखंड के रास्ते में देना होगा एक और टैक्स, पौड़ी हाईवे पर इस जगह शुरू हो रहा टोल

 

दिल्ली से उत्तराखंड के रास्ते में देना होगा एक और टैक्स, पौड़ी हाईवे पर इस जगह शुरू हो रहा टोल

पौड़ी हाईवे पर जनवरी से टोल वसूली की तैयारी हो रही है। टोल गेट जनवरी से खोला जाएगा और दिल्ली से उत्तराखंड के वाहनों से टोल वसूला जाना है। टोल गेट मेरठ के मवाना में शुरू किया जाना है।दिल्ली से उत्तराखंड जाने वालों को अब एक और जगह टोल भरना होगा। पौड़ी जाने वालों को मवाना में भी टोल टैक्स देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मवाना बहसूमा बाईपास हाईवे को झुनझुनी गांव तक लगभग तैयार कर दिया है। इस पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरेंगे। चार दिन में मसूरी में बन रहा ओवरब्रिज को भी चालू कर दिया जाएगा। मवाना-बहसूमा हाईवे पर भैंसा गांव के सामने बने टोल प्लाजा पर जनवरी 2024 से टोल वसूलने की तैयारी की जा रही है। जनवरी 2024 तक मेरठ से झुनझुनी गांव तक करीब 40 किमी. दूरी तक का हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा।टोल टैक्स की वसूली केवल फास्टैग से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रशासनिक प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली केवल फास्टैग से की जायेगी। इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं रहेगा। नकद देने पर टोल टैक्स का दोगुना भुगतान करना पड़ेगा।राष्ट्रीय राजमार्ग 119 मेरठ पौड़ी पर फोर लेन का निर्माण तीन वर्षों से चल रहा है। इस हाईवे पर कई पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। मवाना मार्ग पर सैनी गांव के सामने ओवरब्रिज दो दिन पहले खोल दिया गया है। वहां पर लगने वाले जाम से वाहना चालकों को मुक्ति मिल गई है।उधर, मसूरी में बन रहे ओवरब्रिज का काम पूरा ह ऐप पर पढ़ें है। ओवरब्रिज को चार दिनों में यातायात के लिए खोल दिया जायेगा। वहीं झुनझुनी के पास बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण इसी माह पूरा हो जायेगा। इसके बाद मेरठ से झुनझुनी तक हाईवे पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। मेरठ से झुनझुनी तक हाईवे पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। मेरठ से झुनझुनी गांव की दूरी करीब 40 किमी. मापी गई है।

फोरलेन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

– मेरठ से बिजनौर की दूरी 60 मिनट में तय होगी

– मेरठ से नजीबाबाद 90 मिनट में तय होंगे

– मेरठ से नजीबाबाद के बीच बनेंगे दो टोल

– बिजनौर से नजीबाबाद तक चार बाईपास बनेंगे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top