Big breaking :-दोस्त हरियाणा से आएं थे ऋषिकेश घूमने, दोस्त क़ो डूबने से बचाने क़ो युवक कूदा, दोस्त तो बचा लेकिन खुद डूब गया - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-दोस्त हरियाणा से आएं थे ऋषिकेश घूमने, दोस्त क़ो डूबने से बचाने क़ो युवक कूदा, दोस्त तो बचा लेकिन खुद डूब गया

 

 

*ऋषिकेश – गोवा बीच के पास गंगा नदी में डूबा युवक, SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान।*

आज दिनाँक 25 मार्च 2023 को थाना लक्ष्मण झूला SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक युवक गंगा नदी में डूब गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्तगल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल गोवा बीच व आस पास सर्चिंग अभियान चलाया गया । सभी संभावित स्थानों में लगातार सर्चिंग की गयी व परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया। अंधेरा बढ़ने के कारण सर्चिंग अभियान को आज रोका गया है व कल पुनः गंगा नदी में सर्चिंग कि जाएगी।

गौरतलब है कि उक्त युवक व उसके दोस्त, हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आये थे ।इनमें से एक युवक गोवा बीच के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान अचानक डूबने लगा जिस कारण उक्त युवक उसे बचाने नदी में कूदा व वह खुद डूब गया जबकि दूसरा युवक जो डूब रहा था उसे नजदीकी क्याकिंग करने वाले व्यक्ति ने बचा लिया था।

मृतक का नाम :- श्री हिमांशु छाबड़ा उम्र – 28 पुत्र श्री महेश छाबड़ा।

निवासी :- हाउस नंबर 63/28 आशीर्वाद मैरिज लॉन के पास ज्योति पार्क गुड़गांव हरियाणा।

*SDRF टीम का विवरण*

1. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
2. आरक्षी रजत तोमर
3. आरक्षी अंशुल पाण्डेय
4. आरक्षी नरेंद्र रावत
5. आरक्षी रविन्द्र रावत
6. चालक विनोद डबास

*मीडिया सैल SDRF*

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top