Big breaking :-एफ आर आई के सामने सवारी जीप के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत एक गंभीर घायल ,ड्राइवर व चार सवारियां बाल बाल बचीं - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एफ आर आई के सामने सवारी जीप के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत एक गंभीर घायल ,ड्राइवर व चार सवारियां बाल बाल बचीं

Big breaking :-एफ आर आई के सामने सवारी जीप के ऊपर गिरा पेड़,

एक की मौत एक गंभीर घायल ,ड्राइवर व चार सवारियां बाल बाल बचीं

 

आज दिनांक 3 जून 25 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसंतविहार को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता रोड भवानी बालिका इंटर कॉलेज के पास एक मैक्स गाड़ी के ऊपर सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया है। जिस पर थाना बसंतविहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा।

 

मौके पर एक मैक्स वाहन संख्या UK 09TA 0433, जो देहरादून से बड़कोट उत्तरकाशी सवारी लेकर जा रहा था, बल्लूपुर फ्लाई ओवर के निकट भवानी बालिका इंटर कॉलेज के पास उक्त गाड़ी के ऊपर बरसात होने के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया। वाहन में चालक महावीर सिंह रावत पुत्र बच्चन सिंह रावत निवासी गढ़ कराल देवल उत्तरकाशी के अलावा 6 अन्य सवारियां बैठी थी, उक्त दुर्घटना में बीच वाली सीट में बैठे अरविंद पाल पुत्र प्रेमलाल उम्र 48 वर्ष निवासी उत्तरकाशी को गंभीर तथा एक अन्य सवारी को मामूली चोट आई, जिनको 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा अरविंद लाल पुत्र प्रेमलाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। वाहन में सवार अन्य किसी भी सवारी को किसी प्रकार की चोट नही आई। क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टिगत थाना परिसर में खड़ा किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top