Big breaking :-फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा क़ो लेकर अतिरिक्त सजगता दिखा रहा UKPSC, किये ये बड़े बदलाव - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा क़ो लेकर अतिरिक्त सजगता दिखा रहा UKPSC, किये ये बड़े बदलाव

 

पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पर सवाल खड़े हो गये है। हैरानी की बात यह है कि घर का ही पेपर लीक में संलिप्त निकला। जिसके बाद प्रदेश के युवाओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है। ऐसे में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। यह बदलाव प्रश्नपत्र से लेकर आयोग की गोपनीय प्रक्रिया के बताए जा रहे हैं।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को प्रस्तावित है। ऐसे में सूत्रों की माने तो आयोग ने परीक्षा के लिए जो पेपर पाइपलाइन में लगाया था, उसे हटा दिया है। चूंकि, आयोग के पास प्रश्नपत्रों के कई सेट और हजारों की संख्या में विशेषज्ञों से आए हुए प्रश्न रहते हैं। लिहाजा, आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे सवालों का पेपर तैयार कर लिया है।

हालांकि इस मामले में आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया गोपनीय होती है, जिसकी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते, लेकिन निश्चित तौर पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रक्रिया और सख्त की जा रही है। बता दें कि आयोग के पास किसी भी परीक्षा के बहुत से सवाल होते हैं। पेपर पर संदेह होने की स्थिति में आयोग तत्काल पहले से तय सवालों को हटाकर इनमें से नए सवालों का पेपर उपलब्ध करा देता है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top