चार साल बेमिसाल कार्यक्रम: छात्रों को बुलाने का मामला, उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक के साइन का फर्जी पत्र वायरल
मामला सामने आया था कि देहरादून में आयोजित सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में विवि के छात्रों को बुलाने के लिए पत्र जारी हुआ है। उस पत्र को संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने फर्जी बताया है।
सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में कई विवि के छात्रों को बुलाने के लिए फर्जी पत्र जारी होने का मामला सामने आया है। मामले में उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र भेजा है।
पुलिस को जारी पत्र में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा आनंद सिंह ने लिख है कि ‘मेरे संज्ञान में आया है कि सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं के प्रतिभाग किये जाने के बावत संयुक्त निर्देशक उच्च शिक्षा के स्तर से कुछ महाविद्यालयों को पत्र जारी हुआ है जबकि मेरे द्वारा इस प्रकार का कोई पत्र जारी नहीं किया गया है लिहाज इस बावत संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें।’
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





