Big breaking :-ओमान अल्ट्रा ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को मंत्री गणेश जोशी ने सम्मानित किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ओमान अल्ट्रा ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को मंत्री गणेश जोशी ने सम्मानित किया

 

*ओमान अल्ट्रा ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*

देहरादून:- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक स्थित मुन्दोली गांव के पूर्व सैनिक नायक कलम सिंह बिष्ट (50 वर्ष) को ओमान में आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। मंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मान दिया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की प्रतिभा, अनुशासन और संकल्प देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि ओमान में 11 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में 68 देशों के धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस कठिन प्रतियोगिता में 120 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी कर पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल ईश्वर सिंह फर्स्वाण, कैप्टन विशन सिंह दत्त कुनियाल, हवलदार खिलाफ सिंह बिष्ट, सूबेदार नरेंद्र सिंह, भरत सिंह राणा, धर्म सिंह, सुंदर सिंह, प्रधान दर्शन सिंह, कुशाल शाह, रघुवीर सिंह, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, सुंदर सिंह, हीरा फर्स्वाण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top