Big breaking :-पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन की जमानत पर फैसला टला, अब गुरुवार को होगी सुनवाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन की जमानत पर फैसला टला, अब गुरुवार को होगी सुनवाई

 

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन की जमानत पर फैसला टला, अब गुरुवार को होगी सुनवाई

जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को जमानत मिलने का इंतजार अभी और बढ़ गया है। बुधवार को होने वाली सुनवाई टल गई और अब इस पर गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई होगी।

आज पूर्व विधायक के वकील ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए धारा 307 हटाने की भी अपील की थी।

गौरतलब है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने चैम्पियन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में उनकी जमानत याचिका पर लगातार सुनवाई जारी है।

अब सभी की नजर गुरुवार को होने वाले कोर्ट के फैसले पर टिकी है। समर्थक बेसब्री से इस मामले में राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top