Big breaking :-विकासनगर में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य से ठगी: बैंक के नाम से आई कॉल, फिर खाते से उड़ गए 5.82 लाख रुपये - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-विकासनगर में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य से ठगी: बैंक के नाम से आई कॉल, फिर खाते से उड़ गए 5.82 लाख रुपये

विकासनगर में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य से ठगी: बैंक के नाम से आई कॉल, फिर खाते से उड़ गए 5.82 लाख रुपये

दो फरवरी को एक अनजान नंबर से कॉल आई। उसने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है आपका योनो एप बंद है उसे चालू कर दें। इसके बाद ठगी का खेल शुरू हुआ

 

कोतवाली क्षेत्र निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को बैंक के नाम से फोन कॉल आई। उन्हाेंने कॉलर को अपने खाते संबंधी सूचना दे दी। जिसके उनके बैंक खाते से 5.82 लाख रुपये साफ हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने दिनकर विहार निवासी शमशेर सिंह ने ई-एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दो फरवरी को एक अनजान नंबर से कॉल आई। उसने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है आपका योनो एप बंद है उसे चालू कर दें।

उन्होंने उस व्यक्ति को गलती से अपने बैंक खाते संबंधी सूचना दे दी। उसी समय वह बैंक गए और अपने खाते को होल्ड करवा दिया। 17 मार्च को वह दोबारा बैंक गए। बैंककर्मियों से पूछकर उन्होंने अपना खाता चालू करवाया। उन्होंने कहा कि अब कोई खतरा नहीं है। 18 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से दो बार में 5.82 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की जांच की जा रही है।

बैंक खाते संबंधी जानकारी साझा न करें, ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि बैंक कभी अपने ग्राहकों के खाते या एटीएम संबंधी जानकारी नहीं मांगता है। किसी भी अनजान नंबर से फोन कॉल आने पर उसे बैंक खाते या एटीएम नंबर की जानकार बिल्कुल भी न दें। फोन पर अनजान नंबर से आने वाले टेक्स्ट या व्हाट्सएप मैसेज पर क्लिक भी न करें। ऑनलाइन ठगी की स्थिति में बिना घबराए सबसे पहले साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। जब तक हम स्वयं की ओर से गलती नहीं करते हैं तब तक ऑनलाइन ठगी का शिकार नहीं हो सकते हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top