Big breaking :-पूर्व सीएम हरीश रावत 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगें या नहीं? कर दिया यह बड़ा ऐलान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पूर्व सीएम हरीश रावत 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगें या नहीं? कर दिया यह बड़ा ऐलान

पूर्व सीएम हरीश रावत 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगें या नहीं? कर दिया यह बड़ा ऐलान

2027 के विधानसभा चुनाव में वह सीएम पद के दावेदार होंगे या नहीं? सवाल के जवाब में रावत ने स्पष्ट कहा कि वह अब किसी दावेदारी में नहीं हैं, बल्कि वे अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। कहा कि सभी लोग चाहते थे कि पिछला लोकसभा…

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कहा कि वह अब कभी कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के एक सिपाही और प्रचारक की भूमिका निभाएंगे।

पूर्व सीएम रावत ने कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए वह लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में भी वह इसी कारण मैदान में नहीं उतरे।

2027 के विधानसभा चुनाव में वह सीएम पद के दावेदार होंगे या नहीं? सवाल के जवाब में रावत ने स्पष्ट कहा कि वह अब किसी दावेदारी में नहीं हैं, बल्कि वे अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। कहा कि सभी लोग चाहते थे कि पिछला लोकसभा चुनाव हरिद्वार से लड़ें।

लेकिन वह मैदान में नहीं उतरे। लालकुआं से विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि अब चुनाव नहीं लड़ना है। रावत ने कहा कि कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव भी जीतेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top