Big breaking :-पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की किसी भी बेटी के राज्य का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा है। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की किसी भी बेटी के राज्य का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की किसी भी बेटी के राज्य का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा है।

सोशल मीडिया पर अपने सपने को साझा करते हुए हरीश रावत ने कहा कि एक दलित की बेटी भी उत्तराखंड का सीएम बन सकती है।

हरीश रावत ने कहा कि वो सपना देख रहे हैं कि उत्तराखंड राज्य की मुख्यमंत्री कोई बेटी भी बन सकती है। वह मेरी बेटी भी हो सकती है और एक दलित की बेटी भी हो सकती है। कहा कि उन्होंने एकबार दलित बेटी को आने वाले समय के मुख्यमंत्री के रूप में देखा था। विधानसभा की कार्यवाही देखते देखते एक दिन किसी और बेटी के लिए भी मेरे मन में यह ख्याल आया। समय आ गया है कि हमारी कुछ बेटियों को अपने आपको इस स्थान के लिए मानसिक रूप से तैयार करना चाहिए। कठोर परिश्रम, विनम्रता और समन्वय की शक्ति, व्यापक समझ किसी भी मुख्यमंत्री के लिए बुनियादी आवश्यकता है। उन्होंने कमला हैरिस को भी अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की प्रार्थना की।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top