Big breaking :-पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का हरीश रावत पर बड़ा वार, कहा यात्रा वात्रा से सरकार आने से रही, 2016 के मामले में ना मैं उन्हें माफ़ कर पाया ना वो - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का हरीश रावत पर बड़ा वार, कहा यात्रा वात्रा से सरकार आने से रही, 2016 के मामले में ना मैं उन्हें माफ़ कर पाया ना वो

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने हरीश रावत पर निशाना साधा है हरक सिंह रावत ने हरीश रावत चुनाव न लड़ने और राजनीति से संन्यास लेने की बात तो कर रहे हैं लेकिन राजनीति करने वाले व्यक्ति का भरोसा करना मुश्किल है रावत ने साफ कहा कि 2009 से पहले हरीश रावत ने चुनाव ना लड़ने की गंगा के पास कसम खाई थी लेकिन क्या हुआ चुनाव लड़े

 

 

कहा अच्छा है 2022 मे भी हरीश रावत चुनाव ना लड़े होते तो उत्तराखंड मे कांग्रेस की सरकार होती

लालकुआं भी कांग्रेस की होती रामनगर और सल्ट भी जीत जाते

कहा हरीश रावत का 2022 के चुनाव मे हरीश रावत कितने इलाकों मे चुनाव प्रचार के लिए गए एक और दो मे बस

कहा मैंने पहले भी कहा था की मेरे और तेरे के चककर मे मत पड़ो राजनीति मे कोई है मेरा तेरा

हरीश रावत की न्याय यात्रा को लेकर बोले हरक सिंह रावत इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, सरकार लाने वाली स्थिति नहीं आ सकेगी कहा जन नेता हरीश रावत लाखों और हजारों वोटो से हारे

कहा जो जीता वो सिकंदर बीजेपी साम दाम दंड भेद करती है तो तुम्हें किसने मना किया

इंदिरा गाँधी जैसी आयरन लेडी को राजनारायण जैसे ने हरा दिया इसलिए तो राजनारायण को जानते है वरना कौन जानता

राजनीति का सीधा फंडा है जो जीता वो सिकंदर फिर चाहे कितनी यात्रा निकाल लो

वही हरक सिंह रावत ने कहा की 2016 के मामले मे ना मै हरीश रावत को माफ़ कर पाया ना हरीश रावत ने मुझे माफ़ किया सुनिए क्या बोले हरक सिंह रावत

 

कहा मुझे दुःख नहीं है 2016 का हरीश भाई जो दुःख व्यक्त करते है कहा अगर 2016 की घटना ना हुई होती तो वो लोग सत्ता मे बैठकर सत्ता का दुरूपयोग करते है सोचते है हम खुदा हो गए सीएम हो गए, मंत्री हो गए या विधायक हो गए तो हम खुदा हो गए तो सबके लिए सबक है 2016 की घटना

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top