Big breaking :-जोशीमठ में जंगल की आग बदरीनाथ हाईवे तक पहुंची, चारों तरफ फैला धुआं, बुझाने में जुटे 40 कर्मचारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जोशीमठ में जंगल की आग बदरीनाथ हाईवे तक पहुंची, चारों तरफ फैला धुआं, बुझाने में जुटे 40 कर्मचारी

जोशीमठ में जंगल की आग बदरीनाथ हाईवे तक पहुंची, चारों तरफ फैला धुआं, बुझाने में जुटे 40 कर्मचारीउत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि बारिश होने से कुछ राहत मिली थी, लेकिन कई जगह जंगल अभी भी सुलग रहे हैं।उत्तराखंड के जंगलों में आग फिर अपना तांडव दिखाने लगी है।

 

 

 

रविवार को जोशीमठ में सेलंग गांव के जंगल में भड़की आग बदरीनाथ हाईवे तक पहुंच गई। जिससे चारों ओर धुआं फैल गया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के 40 कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे हैं।

 

 

 

देवप्रयाग में भी धधके जंगल
देवप्रयाग क्षेत्र में करीब एक माह बाद हुई हल्की बरसात से जंगलों की आग शांत हुई थी, लेकिन रविवार को फिर से दशरथ पर्वत के जंगलों में आग सुलगने लगी है। इससे क्षेत्र में फिर से धुआं व गर्मी बढ़ने से लोग खासे परेशान हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top