Big breaking :-वन निगम ने खनिज निकासी के लिए तैयारियां की तेज, कई नदियों में जलस्तर है बढ़ा हुआ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वन निगम ने खनिज निकासी के लिए तैयारियां की तेज, कई नदियों में जलस्तर है बढ़ा हुआ

वन निगम ने खनिज निकासी के लिए तैयारियां की तेज, कई नदियों में जलस्तर है बढ़ा हुआ

वन निगम का राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि सही स्थिति भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के मानसून के बाद खनिज आकलन सर्वे के बाद सामने आ सकेगी।

वन निगम ने खनिज निकासी के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां पर नदी का जलस्तर कम है, वहां पर खनिज निकासी शुरू भी हो गई है। राज्य में वन निगम गौला, कोसी, शारदा, दाबका, नंधौर, जाखन-एक समेत 13 नदियों में खनिज निकासी का काम करता है।

पिछले सत्र में वन निगम ने 61 लाख घनमीटर से अधिक की खनिज निकासी की थी, इसके माध्यम से 196 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया था। इस मानसून में काफी बरसात हुई है, ऐसे में नदियों में खनिज अधिक आने और उसकी निकासी होने की भी एक संभावना है। वन निगम का राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि सही स्थिति भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के मानसून के बाद खनिज आकलन सर्वे के बाद सामने आ सकेगी

 

कई नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ
वन निगम के आरएम (मुख्यालय) महेश आर्या ने बताया कि अभी गौला, नंधौर आदि नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस कारण खनन शुरू नहीं हो सका है।कहा कि खनिज निकासी के लिए खनन वाहनों के पंजीयन नवीनीकरण, नदियों में खनिज के आकलन का सर्वे शुरू किया गया है। जाखन-एक का भोगपुर गेट खोल दिया गया है। शनिवार को जाखन-2 का माजरी गेट खोल दिया जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top