Big breaking :-केदारनाथ के लिए हेली सेवा का सफर महंगा, जानिए कितना - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-केदारनाथ के लिए हेली सेवा का सफर महंगा, जानिए कितना

केदारनाथ के लिए हेली सेवा का सफर महंगा, तीन साल बाद किराये में हुई इतनी बढ़ोतरीकेदारनाथ धाम के लिए 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाती है, जबकि 30 प्रतिशत टिकट हेली कंपनियों के माध्यम से दिए जाते हैं।

 

 

चारधाम यात्रा के दौरान इस बार हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा महंगी हो गई है। तीन साल बाद हेली कंपनियों ने किराये में बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सिरसी और फाटा से चार कंपनियों को हेली सेवा संचालन के लिए चयन कर लिया है।

 

 

केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाता है। यूकाडा ने 2020 में नौ कंपनियों के साथ हेली सेवा संचालन के लिए अनुबंध किया था। 2022 में अनुबंध खत्म होने के बाद इस बार यूकाडा ने नये सिरे से हेली कंपनियों का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की।फाटा व सिरसी हेलीपैड से चार कंपनियों को हेली संचालन का काम अवार्ड हो गया है।

 

 

 

इसमें फाटा से पवन हंस, कैट्रल एविएशन और सिरसी से हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी।फाटा से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा से आने-जाने का किराया प्रति यात्री 5500 रुपये और सिरसी से केदारनाथ के लिए 5498 रुपये तय किया गया। पिछले साल की तुलना में फाटा से प्रति यात्री किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

 

केदारनाथ हेली सेवा के लिए आने-जाने का किराया
स्थान     नई दरें        पूर्व किराया
सिरसी      5498     4680
फाटा         5500    4720

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top