Big breaking :-उत्तराखंड में कोहरा अभी और सताएगा,मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड राज्य में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में कोहरा अभी और सताएगा,मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड राज्य में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड राज्य में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पांच जिलों उधम सिंह, हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून और पौड़ी जिले में कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

घने कोहरे के कारण दृश्यता 6 से 4 मीटर तक रहने की संभावना है। कोहरे के कारण रेलवे और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रशासन और पुलिस से सतर्कता बरतने को कहा है वहीं वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

 

उत्तराखंड में कोहरा अभी और सताएगा। सर्दियों में बारिश न होने की वजह से दिसंबर का महीना सूखा ही रहा। उत्तरी हवाओं के चलने से प्रदेश में सूखी ठंड पड़ रही है। नए साल पर बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों को भी मायूस होना पड़ा है। मौसम विभाग की ओर से दो जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि नैनीताल, देहरादून और पौड़ी जिले में कोहरे का यलो अलर्ट रहेगा।

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन-चार दिन मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में सूखी ठंड की वजह से पर्वतीय इलाकों में पाला और मैदान में कोहरा लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरा और पाले के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आने की संभावना है जिससे ठंड में और इजाफा होगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top