Big breaking :-हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में कांवड़ियों पर कल हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे,मुख्यमंत्री खुद हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में कांवड़ियों पर कल हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे,मुख्यमंत्री खुद हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे

– हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में कांवड़ियों पर कल हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। मुख्यमंत्री खुद हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे और शाम को ओम पुल पर भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली है।

 

 

 

गौरतलब है कि हरिद्वार में कांवड़ मेला अपनी चरम सीमा पर चल रहा है। अभी तक करीब डेढ़ करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं। तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचेंगे और कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि अलग अलग चरणों में कांवड़ियों पर हर की पौड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर पर हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए जाएंगे। शाम को ओम पुल पर भजन संध्या भी आयोजित होगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top