Big breaking :-दिल्ली से घूमने आए थे पांच युवक, दो नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दिल्ली से घूमने आए थे पांच युवक, दो नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

दिल्ली से घूमने आए थे पांच युवक, दो नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

पांच युवक दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे। वह गंगा किनारे नहाने गए थे। तभी उनमें से दो युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए।

ऋषिकेश में आज सुबह दिल्ली से आए दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पांच युवक आकाश पुत्र इन्दरपाल, संदीप पुत्र गणेश, सचिन पुत्र राम तीरथ निवासी कल्याण कैम्प दिल्ली, राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद निवासी साकेत दिल्ली और महेश पुत्र डाल चंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर दिल्ली ऋषिकेश घूमने आए थे।सुबह सभी युवक शिवपुरी में गंगा में नहाने गए थे।

इस दाैरान आकाश(23) और संदीप(23) नहाते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। इससे पहले युवक कुछ समझ पाते वह आंखों से ओझल हा गए। युवकों ने तुरंत एसडीआरएफ और पुलिस को इसकी सूचना दी। माैके पर पहुंचते ही एसडीआरएफ ने युवकों की तलाश शुरू की।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top