Big breaking :-शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित पांच प्रवक्ता बर्खास्त, कुछ अन्य पर हो सकती है कार्रवाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित पांच प्रवक्ता बर्खास्त, कुछ अन्य पर हो सकती है कार्रवाई

 

शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित पांच प्रवक्ता बर्खास्त, कुछ अन्य पर हो सकती है कार्रवाई

पिछले काफी समय से पांच प्रवक्ताओं के अनुपस्थित चलने की शिकायत शिक्षा विभाग को मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है।

 

शिक्षा विभाग में पिछले काफी समय से अनुपस्थित पांच प्रवक्ताओं को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, कुछ अन्य के खिलाफ भी इस तरह की कार्रवाई हो सकती है। माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट के रसायन विज्ञान प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज पीपली नैनीडांडा के जीव विज्ञान प्रवक्ता, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलालघाटी पौड़ी से रसायन विज्ञान प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज बेरगनी पाली टिहरी गढ़वाल के अंग्रेजी प्रवक्ता और राजकीय इंटर कालेज गेरूड़ थराली के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

 

ये सभी वर्ष 2014 से लेकर 2020 के मध्य से विद्यालय से अनुपस्थित थे। प्रभारी निदेशक ने कहा, इस तरह के कुछ अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले अपर शिक्षा निदेशक पौड़ी गढ़वाल एसबी जोशी ने अनुपस्थित चल रहे कुछ सहायक अध्यापक (एलटी) की सेवा समाप्त की थी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top