पहले पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला, फिर गांव से दूर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला पति का शव
चमोली के देवाल में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला घायल कर दिया। और फिर खुद भी अपनी जान दे दी
चमोली जिले के देवाल ओडर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगा दी। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गजेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल करने के बाद फांसी लगा ली। वहीं घायल पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक का प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।
ग्रामीणों को गजेंद्र सिंह का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





