Big breaking :-नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी…सफेद चादर में लिपटीं वादियों का दिखा मनमोहक नजारा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी…सफेद चादर में लिपटीं वादियों का दिखा मनमोहक नजारा

 

 

नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी…सफेद चादर में लिपटीं वादियों का दिखा मनमोहक नजारा

प्रदेश में नए साल से अब तक बारिश बर्फबारी न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन आज बारिश ने पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा कर दिया है।


कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी हुई। नैनीताल में इस वर्ष का पहला और सर्द मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। द्वाराहाट, जागेश्वर और मुनस्यारी में भी बर्फबारी का आनंद लेने को सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही।

चीन और नेपाल सीमा पर गुंजी, कालापानी में रात के समय तापमान माइनस 25 डिग्री तक पहुंच रहा है। यहां शरीर को जमा देने वाली ठंड के बावजूद जवान पूरी मुश्तैदी के साथ डटे हुए हैं। रात से ही नैनीताल का मौसम बदलने लगा था। सुबह ऊंचाई वाले क्षेत्र में क्षेत्र में हिमपात हुआ

यहां चाइना पीक, स्नोव्यू, बिरला, सात नंबर आदि क्षेत्रों में हिमपात हुआ। जबकि नगर के निचले हिस्सों व मालरोड में अभी हिमपात नहीं हुआ है। उधर, कपकोट की पिंडर घाटी के गांवों में मौसम की पहली बर्फबारी के बाद प्राकृतिक सौंदर्य निखर गया है।

जिला मुख्यालय और कपकोट के लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए धूर और विनायक पहुंचे। बच्चों और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।

वहीं, सुबह मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, कसियालेख, मनाघेर, चोरलेख क्षेत्र की पहाड़ियां और खेत बर्फ के सफेद चादरों से घिरे नजर आए।

सुबह सात बजे बर्फबारी से मनाघेर के पास धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग में आवाजाही ठप हो गई। सड़क पर बर्फ के जमा होने से ढाई घंटे तक सड़क पर यातायात बंद रहा। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top