Big breaking :-सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जिलों को मिलेगा इनाम, सीएम ने अभियान में जुटने के दिए निर्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जिलों को मिलेगा इनाम, सीएम ने अभियान में जुटने के दिए निर्देश

सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जिलों को मिलेगा इनाम, सीएम ने अभियान में जुटने के दिए निर्देश

सीएम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों में जनहित से जुड़े पांच-पांच श्रेष्ठ पद्धतियों और नवाचारों पर कार्य करें। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से 25 जुलाई तक जिलों में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जिलों को टीबी मुक्त बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से जनहित से जुड़े पांच-पांच नवाचार भी मांगे।

मुख्यमंत्री सोमवार को सीएम आवास से जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उनको मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किए जाएं।

प्रत्येक जिला पांच-पांच नवाचारों पर करे काम
सीएम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों में जनहित से जुड़े पांच-पांच श्रेष्ठ पद्धतियों और नवाचारों पर कार्य करें। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से 25 जुलाई तक जिलों में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाए। एक पेड़ मां के नाम अभियान को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के साथ ही प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के लिए जागरूकता अभियान भी चले। जलस्रोतों के संरक्षण और अमृत सरोवरों की कार्य प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी बनाए जाएं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top