Big breaking :-ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग के अंदर केमिकल में लगी आग, मजदूरों में मची अफरा-तफरी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग के अंदर केमिकल में लगी आग, मजदूरों में मची अफरा-तफरी

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग के अंदर केमिकल में लगी आग, मजदूरों में मची अफरा-तफरीनगरासू स्थित निर्माणाधीन टी-15 सुरंग के किलोमीटर एक के शुरुआती हिस्से में कुछ रसायनिक पदार्थ रखा था,

 

 

 

जिसमें अचानक आग लग गई।ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में आग लग गई। इस दौरान सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के जवानों ने आग को बुझाया और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।हादसा रविवार रात करीब 7:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि नगरासू स्थित निर्माणाधीन टी-15 सुरंग के किलोमीटर एक के शुरुआती हिस्से में कुछ रसायनिक पदार्थ रखा था, जिसमें अचानक आग लग गई।

 

 

 

 

 

वहां मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से बढ़ती गईं, जिस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही करीब आठ बजे एसडीआरएफ व डीडीआरएफ का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। दल ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया और वहां फंसे सभी 44 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केमिकल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top