Big breaking :-फर्नीचर शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला - News Height
UDHAMSINGH NAGAR NEWS

Big breaking :-फर्नीचर शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला

फर्नीचर शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला

सितारगंज। किच्छा रोड स्थित गोल्डन इंटरप्राइजेज नामक तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

 

शुक्रवार देर रात करीब दो बजे किच्छा रोड पर गश्त कर रही पुलिस की टीम ने फर्नीचर शोरूम में आग लगी देखी तो तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक शोरूम की ऊपरी मंजिल में रखी अल्मारी, गद्दे, कुर्सियां, मेजें, बेड सहित फर्नीचर आग में जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण शोरूम में आग लगी।

वहीं, शोरूम स्वामी मोईन खान ने बताया कि शोरूम में आग लगने से करीब 60 लाख का फर्नीचर का सामान जल गया। उसने सरकार से मुआवजे की मांग की

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top