Big breaking :-पीएमश्री स्कूल के मिड-डे मील में मिली वित्तीय अनियमितताएं, प्रधानाध्यापक निलंबित - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पीएमश्री स्कूल के मिड-डे मील में मिली वित्तीय अनियमितताएं, प्रधानाध्यापक निलंबित

 

Haridwar: पीएमश्री स्कूल के मिड-डे मील में मिली वित्तीय अनियमितताएं, प्रधानाध्यापक निलंबित

 

12, 13 और 17 अगस्त को जांच समिति ने विद्यालय का निरीक्षण किया। समिति की ओर से 17 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई। जिसमें मिड-डे मील समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ियां पाई गई थीं

मिड-डे मील में वित्तीय अनियमितताएं मिलने पर भगवानपुर क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें स्कूल से हटाकर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की कार्यालय में अटैच किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक की ओर से यह कार्रवाई की गई है

भगवानपुर तहसील क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में मिड-डे मील की जांच की गई थी। 12, 13 और 17 अगस्त को जांच समिति ने विद्यालय का निरीक्षण किया। समिति की ओर से 17 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई। जिसमें मिड-डे मील समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ियां पाई गई थीं।

इसके बाद उप शिक्षा अधिकारी भगवानपुर की ओर से आरोपी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 24 अगस्त को प्रधानाध्यापक की ओर से अपना पक्ष रखा गया।

पूरी प्रक्रिया के बाद हुए परीक्षण में मिड-डे मील और अन्य योजना के संचालन में वित्तीय अनियमितता किए जाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने अंतिम जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर को नामित किया है। उन्हें आरोपी प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र जारी करते हुए जांच कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top