Big breaking :-फिल्मों की शूटिंग से FRI की आय में भारी गिरावट, 32 से पहुंची केवल 6 लाख रुपए - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-फिल्मों की शूटिंग से FRI की आय में भारी गिरावट, 32 से पहुंची केवल 6 लाख रुपए

फिल्मों की शूटिंग से FRI की आय में भारी गिरावट, 32 से पहुंची केवल 6 लाख रुपए

देहरादून का वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) फिल्मों की शूटिंग के लिए लोकप्रिय है लेकिन हाल के वर्षों में इसकी आय में गिरावट आई है। आरटीआई से पता चला कि 2023 में 32 लाख की आय हुई जबकि 2024 में केवल 6 लाख। 2009 से 2024 के बीच एफआरआई ने शूटिंग से 1.11 करोड़ रुपउ कमाए। यहां प्रतिदिन शूटिंग का शुल्क 75 हजार रुपए है।

देहरादून। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि फिल्मों की शूटिंग के लिए देहरादून का वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) फिल्म निर्माता/निर्देशकों के लिए पसंदीदा जगह रहा है। एफआरआइ के भवनों की आकर्षक वास्तुकला और यहां के हरेभरे लान फिल्मों की शूटिंग के लिए पूरी तरह उपयुक्त नजर आते हैं।
बालीवुड की तमाम फिल्मों की शूटिंग एफआरआइ में हुई हैं, लेकिन बीते वर्ष शूटिंग से संस्थान को मिलने वाली आय में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वर्ष 2023 में जहां एफआरआइ ने फिल्मों की शूटिंग से 32 लाख रुपए से अधिक की आय प्राप्त की थी, वहीं 2024 में यह आंकड़ा 06 लाख पर सिमट गया।
आरटीआइ में सामने आया सच
शूटिंग से एफआरआइ की आय की यह तस्वीर देहरादून निवासी राजू गुसाईं की ओर से आरटीआइ में मांगी गई जानकारी में साफ हुई। आरटीआइ में उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 2009 से 2024 के बीच एफआरआइ ने शूटिंग से 1.11 करोड़ रुपए की आय प्राप्त की। इस आय में उतार-चढ़ाव पूरी तरह से फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के निर्णय पर निर्भर करता है। लेकिन, एफआरआइ की ख्याति के अनुसार कम आय चर्चा का विषय जरूर बन जाती है।

वर्ष 2018 और 2019 में जहां एफआरआइ ने 18 से 22 लाख रुपए के बीच आमदनी की, वहीं वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के प्रकोप से स्वाभाविक रूप से इस श्रेणी में आय शून्य रही। वर्ष 2022 में एफआरआइ ने सामान्य रूप से 04 लाख रुपए कमाए और 2023 में इसने भारी उछाल लेते हुए 32 लाख का आंकड़ा पार कर दिया। वहीं, अगले ही साल 2024 में इसमें असमान्य कमी आई और आय का आंकड़ा 06 लाख पर सिमट गया।
75 हजार रुपए है प्रतिदिन का शुल्क
एफआरआइ में शूटिंग के लिए प्रतिदिन का शुल्क 75 हजार रुपए तय किया गया है। इस राशि को अदा करने के बाद संस्थान परिसर के विभिन्न स्थलों और भवनों में फिल्मांकन किया जा सकता है।
इन प्रमुख फिल्मों की हो चुकी शूटिंग

स्टूडेंट ऑफ द ईयर, दुल्हन एक रात की, कृष्णा काटेज, रहना है तेरे दिल में, 404, पान सिंह तोमर, ननबन, दिल्ली खबर, यारा, जीनियस, डियर डैडी, महर्षि आदि।
वर्ष 2001 से 2008 के बीच आय का ब्यौरा नहीं
संस्थान ने आरटीआइ में यह जानकारी भी दी कि फिल्मों की शूटिंग से होने वाली आय का ब्यौरा वर्ष 2001 से 2008 के बीच अनुपलब्ध है। ऐसा क्यों है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई
शूटिंग से आय का विवरण (2009 से 2024 तक)
वर्ष, आय (रु. में)
2009, 50 हजार
2010, 6.25 लाख
2011, 7.5 लाख
2012, 01 लाख
2013, 06 लाख
2014, 02 लाख
2015, 02 लाख
2016, शून्य
2017, 3.75 लाख
2018, 22.5 लाख
2019, 18.24 लाख
2020-2021, शून्य
2022, 04 लाख
2023, 32.02 लाख
2024, 06 लाख

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top