Big breaking :-भाजपा के वरिष्ठ विधायक मदन कौशिक का भीषण विरोध जनता बोली पुलिस प्रशासन का हो रहा दुरुप्रयोग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भाजपा के वरिष्ठ विधायक मदन कौशिक का भीषण विरोध जनता बोली पुलिस प्रशासन का हो रहा दुरुप्रयोग

हरिद्वार नगर निकाय चुनाव में आज मतदान के समय वरिष्ठ विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश अध्यक्ष रहे भाजपा नेता विधायक मदन कौशिक का विरोध, जनता ने पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग का भी लगाया आरोप

हरिद्वार। नगर निकाय चुनावों के दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जनता के बड़े विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के बीच जनता ने भाजपा पर पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग का भी गंभीर आरोप लगाया।

जनता का गुस्सा और पुलिस प्रशासन पर सवाल

बागियों की चुनौती

भाजपा के खिलाफ बगावत भी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर नाराजगी व्यक्त की। इस अनुशासनहीनता के चलते भाजपा ने हरिद्वार नगर निगम के 22 बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

स्थानीय मुद्दों पर नाराजगी

जनता का कहना है कि हरिद्वार में विकास कार्य ठप पड़े हैं और स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। गंगा सफाई, सड़क निर्माण, और मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों ने मतदाताओं को भाजपा से नाराज कर दिया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top