Big breaking :-महिला कांवड़ यात्री के सिर और हाथ पर चढ़ाई कार, पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर कर रही थी आराम - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महिला कांवड़ यात्री के सिर और हाथ पर चढ़ाई कार, पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर कर रही थी आराम

महिला कांवड़ यात्री के सिर और हाथ पर चढ़ाई कार, पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर कर रही थी आराम

गंभीर रूप से घायल होने पर गोमती देवी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा जल लेने आए यात्रियों के परिवार की एक महिला पर चालक ने कार चढ़ा दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है। 23 फरवरी को दिनेश पुत्र हरि सिंह निवासी पिपरवाला थाना धनारी जिला संभल यूपी अपने भाई व परिवार के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। अंधेरा होने के कारण पंतद्वीप पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आराम करने लगे। सोमवार सुबह करीब पौने पांच बजे एक कार ने दिनेश के भतीजे की पत्नी गोमती देवी के सिर व दाएं हाथ पर कार चढ़ा दी। कार चालक मौके से फरार हो गया

गंभीर रूप से घायल होने पर गोमती देवी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top