Big breaking :-शिवपुरी में महिला लापता, नदी में डूबने की आशंका — एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शिवपुरी में महिला लापता, नदी में डूबने की आशंका — एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

 

शिवपुरी में महिला लापता, नदी में डूबने की आशंका — एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

मुनिकीरेती क्षेत्र के शिवपुरी में एक महिला के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अपने दो अन्य साथियों के साथ घूमने आई थी, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस को आशंका है कि महिला नदी में डूब गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। नदी का जलस्तर अत्यधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन को राफ्ट की सहायता से अंजाम दिया जा रहा है।

एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित सभी स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, लापता महिला की पहचान की पुष्टि की जा रही है और अग्रिम कार्यवाही जारी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top