Big breaking :-एफडीए की तीन जिलों में दवा वितरकों पर छापामारी, तीन दुकानें सील, नोटिस चस्पा किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एफडीए की तीन जिलों में दवा वितरकों पर छापामारी, तीन दुकानें सील, नोटिस चस्पा किया

एफडीए की तीन जिलों में दवा वितरकों पर छापामारी, तीन दुकानें सील, नोटिस चस्पा किया

स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर अपर आयुक्त एफडीए ताजबर सिंह जग्गी ने औषधि निरीक्षकों की तीन टीम गठित कर देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में छापामारी की कार्रवाई की।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त सीरप व अन्य मनप्रभावी दवाइयों के खिलाफ तीन जिलों में वितरकों पर छापामारी की कार्रवाई कर तीन दुकानों को सील किया है। जबकि एक दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया।

सोमवार को स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने प्रतिबंधित दवाइयों के इस्तेमाल को रोकने के संबंध में एफडीए अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर अपर आयुक्त एफडीए ताजबर सिंह जग्गी ने औषधि निरीक्षकों की तीन टीम गठित कर देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में छापामारी की कार्रवाई की। टीम ने देहरादून जिले के हरबर्टपुर में मिस्टिक फार्मा व ट्रस्ट वे फार्मास्युटिकल का निरीक्षण किया। दोनों वितरकों की ओर से नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानों को सील किया गया। जबकि हरिद्वार जिले में बहादराबाद में एनिमिटीज लाइफ साइंस लिमिटेड पर कार्रवाई की गई। जिसमें अनियमितता पाए जाने पर दवाइयों के स्टॉक को 15 दिन के लिए सीज किया गया।

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में फूटेक फार्मास्युटिकल लिमिटेड में टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। लेकिन प्रतिष्ठान बंद होने से टीम ने नोटिस चस्पा किया। विभाग ने फर्म संचालक को औषधि निरीक्षक की मौजूदगी में दुकान खोलने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रदेश भर में प्रतिबंधित दवाइयों के बिक्री व निर्माण करने पर कार्रवाई जारी रहेगी। किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top