Big breaking :-रांसी स्थित पैतृक घाट में दिवंगत विक्रम रावत को दी गयी नम आंखों से अंतिम विदाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रांसी स्थित पैतृक घाट में दिवंगत विक्रम रावत को दी गयी नम आंखों से अंतिम विदाई

*बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने मंदिर कर्मी दिवंगत विक्रम रावत के परिजनों को सांत्वना दी ।*

• *रांसी स्थित पैतृक घाट में दिवंगत विक्रम रावत को दी गयी नम आंखों से अंतिम विदाई*

रूद्रप्रयाग: 16 जून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)उपाध्यक्ष विजय कपरवाण बीते रविवार को हुई केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत मंदिर समिति कर्मचारी विक्रम रावत की अंत्येष्टि में शामिल हुए।

आज सोमवार को पैतृक घाट रांसी में दिवंगत मंदिर कर्मी की अंत्येष्टि हुई इस अवसर पर नम आंखों से दिवंगत विक्रम रावत को अंतिम विदाई दी गयी इस अवसर मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी तथा नाते रिश्तेदार तथा क्षेत्रीय लोग गमगीन माहौल में अंत्येष्टि में पहुंचे।

इसके पश्चात बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण तथा मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारियों ने दिवंगत मंदिर कर्मी के बच्चों,परिजनों माता- पिता को ढाढस बंधाया शोक संवेदना व्यक्त की तथा मंदिर समिति से हर संभव सहायता सहयोग का भी भरोसा दिया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, प्रबंधक अनिल भट्ट, प्रकाश पुरोहित, नवीन सेमवाल, दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top