Big breaking :-यहाँ गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की दर्दनाक मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की दर्दनाक मौत

श्रीनगर। श्रीनगर बुगाणी रोड के पास एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची गई और सर्च ऑपरेशन चलाया.

 

 

 

कई घंटों की मशक्कत के बाद बमुश्किल शव को खाई से निकालकर ऊपर लाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नन्हें पुत्र बन्ने निवासी मिर्जापुर फैजनगर भुट्टा फरीदपुर बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top