Big breaking :-रामनगर में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अधिकारियों की फूली सांसें - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रामनगर में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अधिकारियों की फूली सांसें

रामनगर में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अधिकारियों की फूली सांसें

प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आज नैनीताल के दौरे पर थी. उन्होंने हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी से शिष्टाचार भेंट की. तय कार्यक्रम के अनुसार वो देहरादून वापस जा रही थी, तभी मौसम खराब होने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर की रामनगर महाविद्यालय के मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: बता दें कि आज मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार राधा रतूड़ी नैनीताल के दौरे पर थी, जहां उन्होंने क्षेत्र की पत्रकारों से भी बातचीत की. इसके बाद वो हेलीकॉप्टर के जरिए देहरादून के लिए रवाना हो गई. इसी बीच मौसम खराब होने की वजह से मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद प्रशासन के सभी अधिकारी भी लैंडिंग से पहले महाविद्यालय के मैदान में पहुंच गए थे.

देहरादून के लिए रवाना हुई राधा रतूड़ी: रामनगर उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एक कार्यक्रम के लिए नैनीताल दौरे पर थी. इसी बीच वापसी में मौसम खराब होने की वजह से मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि कुछ देर रामनगर महाविद्यालय में रुकने के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी हेलीकॉप्टर के जरिए देहरादून के लिए रवाना हो गई हैं.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top