Big breaking :-हल्द्वानी में बिजली विभाग ने कई जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी,67 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा… - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी में बिजली विभाग ने कई जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी,67 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा…

 

 

यूपीसीएल द्वारा आज प्रातः लगभग ६ बजे बिजली चोरी रोकने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। हल्द्वानी शहर के गांधी नगर, आजाद नगर, बनभूल पूरा गली no ८,१७,१८ इत्यादि क्षेत्रो में चेकिंग कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान कटिया डाल कर विद्युत चोरी, विद्युत मीटर को बायपास कर विद्युत चोरी, इनकमिंग केबल को काट कर विद्युत चोरी के मामले पकड़ में आए। कुल ६७ नग मामलो में FIR दर्ज कराई गई है।इस कार्यवाही हेतु अधिशाषी अभियंता श्री प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था जिनका नेतृत्व मनीष जोशी एसडीओ, नीरज पांडे एसडीओ,

 

 

 

अमित आर्य AE vigilance द्वारा किया गया। कार्यवाही के दौरान अवर अभियंता श्री नवीन पंत,मोहम्मद साकेब,श्री सतेंद्र टप्पड़वाल, मोहम्मद आजम, श्री अरूण गिरी, विभागीय लाइन स्टाफ एवं भरी संख्या में पुलिस बल सक्रियता से जुटे रहे।पकड़े गए मामलो में जुर्माना चालान की कार्यवाही प्रगति पर है।विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया की विद्युत चोरी के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top