Big breaking :-खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला, आखिरी सांस तक जबड़े से नहीं छोड़ा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला, आखिरी सांस तक जबड़े से नहीं छोड़ा

खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला, आखिरी सांस तक जबड़े से नहीं छोड़ा

सर्वेश्वरी देवी अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा।

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक मुख्यालय से लगे देवल गांव में खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित कर जल्द मारने की मांग की है।

देवल गांव में मंगलवार शाम पांच बजे सर्वेश्वरी देवी (65) अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा।

ग्रामीणों की सूचना पर वन जखोली पूर्वी रेंज के क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, उत्तरी रेंज के क्षेत्राधिकारी संजय और तहसीलदार जखोली सहित पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले तीन माह से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना है। तीन दिन पूर्व ही लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया था।

रेंजर ने बताया कि घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गांव के आसपास रेकी की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। पीड़ित परिवार को त्वरित मदद प्रदान की जाएगी।
क्षेत्र में स्कूल बंद किए
घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top