Big breaking :-बुजुर्ग मतदाता ने EVM तोड़ी पुलिस ने लिया हिरासत में - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बुजुर्ग मतदाता ने EVM तोड़ी पुलिस ने लिया हिरासत में

हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही नीचे पटक दिया। मतदाता जोर-जोर से चिल्लाते हुए  ईवीएम मशीन का विरोध करने लगे और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग करने लगा। फिलहाल पुलिस ने मशीन तोड़ने वाले मतदाता को हिरासत में ले लिया है

 

 

जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले मतदाता मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 126 पर एक बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे थे। नंबर आने के बाद जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो उन्होंने डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाया और नीचे जमीन पर पटक डाला। मशीन टूट गई हालांकि वह बाद में चालू रही।

यह देखते ही बूथ पर मतदाताओं में अफरा तफरी मच गई। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए। जहां से पूछताछ की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top