Big breaking :-उत्तरांचल प्रेस क्लब में ईगास पर्व मनाया, जमकर खेला भेलो - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरांचल प्रेस क्लब में ईगास पर्व मनाया, जमकर खेला भेलो

उत्तरांचल प्रेस क्लब में ईगास पर्व मनाया, जमकर खेला भेलो
देहरादून।

टिहरी स्मृति मंच एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में उत्तरांचल प्रेस क्लब में ईगास महोत्सव का आयोजन किया गया। इस ईगास महोत्सव में भारी संख्या में मौजूद लोगों ने बैलों खेल कर और पुड़ी पकोड़े खाकर इस महोत्सव को मनाया।

ईगास महोत्सव का आयोजन रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब के सभागार में टिहरी स्मृति मंच की अध्यक्ष व राज्य मंत्री विनोद उनियाल सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर, भाजपा नेता ज्योति सिंह बिष्ट , उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं। तबला वादक कलाकारों हे शानदार तबला वादन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड में ईगास पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यह हमारा लोक पर्व है और यह पर्व पहाड़ में रोशनी को और ज्यादा ऊर्जा देता है। जिस तरह से विभिन्न समाजों में अलग-अलग त्यौहार मनाया जाते हैं, इस तरह से ईगास पर्व उत्तराखंड में मनाया जाता है और हमें इस पर गर्व है। टिहरी स्मृति मंच
की अध्यक्ष और राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि ईगास पर्व एक पारंपरिक पर्व है। इस पर्व को उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया रहा है। अब इसका नतीजा ये रहा कि ये पर्व देश दुनिया में भी मनाया जा रहा है, कारण अब हमारे उत्तराखंड के लोग देश दुनिया में इस पर्व को हर्षोल्लाह के साथ मना रहे हैं। ये हमारे राज्य के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि ईगास पर्व का आयोजन जगह-जगह पर लगातार हो रहा है और अगले एक सप्ताह तक इस पर्व का आयोजन होता रहेगा। हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड की भावी पीढ़ी भी इस पर्व का महत्व समझे और इस हर साल धूमधाम के साथ मनाए। इस मौके पर अतिथि जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि विकास हमारी संस्कृति से भी जुड़ा है। राज्य की संस्कृति को देखते हुए विभिन्न राज्यों के तमाम लोग उत्तराखंड आते हैं और यहां की संस्कृति और पर्व का महत्व समझकर उसका अच्छा संदेश देते हैं। ये भी कहा कि माधव सिंह भंडारी से भी ये पर्व जुड़ा है। इसके उपरांत प्रेस क्लब परिसर में ढोल दमाऊ की ताप पर जमकर पहाड़ी नृत्य किया गया। पटाखे फोड़े गए। भेलों खेला गया। टिहरी स्मृति मंच की तरफ से मौजूद महिलाओं ने जानकर भेलों खेला। आपस में खुशियां बांटी। इस अवसर पर काफी संख्या में उत्तरांचल प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार उनके परिजन और टिहरी स्मृति मंच से जुड़े हुए लोग मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top