Big breaking :-हर पीड़िता को मिले आर्थिक मदद, DGP ने सभी SSP को दिए ये निर्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हर पीड़िता को मिले आर्थिक मदद, DGP ने सभी SSP को दिए ये निर्देश

 

प्रदेश में अपराध पीड़ितों को प्रतिकर धनराशि भुगतान किए जाने हेतु “उत्तराखंड अपराध से पीड़ित सहायता योजना 2013” एवं केवल महिला पीड़ितों को प्रतिकर धनराशि भुगतान किए जाने हेतु “उत्तराखंड यौन अपराध एवं अन्य अपराध से पीड़ित/उत्तरजीवी महिलाओं हेतु प्रतिकर योजना 2020” लागू है।

 

 

प्रदेश में पंजीकृत अभियोगों के सापेक्ष पीड़ितों को भुगतान प्रतिकर धनराशि का प्रतिशत कम है। इसी के दृष्टिगत हर पीड़ित को योजना के तहत सहायता राशि मिले, इसके लिए अब सभी जनपद प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

 

 

पुलिस महानिदेशक, महोदय की ओर से प्रदेश के सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि विभिन्न अपराधों से जुड़े मामलों में पीड़ित को “अपराध पीड़ित सहायता योजना” के बारे में बताया जाए, ताकि उन्हें प्रतिकर धनराशि मिल सके। इसके अलावा मुख्यालय की ओर से इसका प्रवचन भी किया जा रहा है कि प्रदेश में अब तक घटित अपराधों में कितने अपराधों में पीड़ितों को सहायता राशि मिल पाई है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top